फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Dhami breaks fast on assurance of disaster minister

आपदा मंत्री के आश्वासन पर विधायक धामी ने तोड़ा अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA Dhami breaks fast on assurance of disaster minister
पिथौरागढ़ में समस्याओं के लिए आमरण अनशन पर बैठे विधायक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सुलझाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे विधायक हरीश धामी ने आपदा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। देर शाम डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन

विधायक धामी ने बताया कि आपदा प्रबंधन मंत्री और सचिव ने फोन पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। मंत्री ने कैबिनेट में मामला रखने की बात कही है। 28 और 29 नवंबर को कैबिनेट की बैठक में विधानसभा की समस्याओं की अनदेखी की गई तो वे वहीं पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए वह हर लड़ाई के लिए तैयार हैं। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, खीमराज जोशी, मनोहर सिंह टोलिया, सांसद प्रतिनिधि जगत सिंह महर समेत कई शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed