फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Chufal appeared angry with the functioning of the officers

Pithoragarh News: अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज नजर आए विधायक चुफाल

Sun, 24 Dec 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
MLA Chufal appeared angry with the functioning of the officers
पिथौरागढ़ में प्रेस वार्ता करते विधायक बिशन सिंह चुफाल और अन्य। संवाद
पिथौरागढ़। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारी विकास कार्य कर्तव्यनिष्ठा से नहीं कर रहे हैं। अधिकारी समाधान करने के बजाय समस्याओं को और अधिक बढ़ा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए दिए गए प्रस्तावों में अभी तक कोई कार्य नहीं हो सका है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। यह बात विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक चुफाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र में 10 प्रमुख कामों के प्रस्ताव मांगे थे जिन पर पांच साल में काम किया जाना था। प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की डिफेक्ट कटिंग के लिए सड़क पर कम चौड़ाई वाले स्थानों के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। विभाग ने सड़क कटिंग के प्रस्ताव बनाना तो दूर अधिकारियों ने यह कह दिया कि वन भूमि के कारण केंद्र सरकार से निर्माण के लिए अनुमति प्रस्ताव बनाना पड़ेगा और विभाग ने प्रस्ताव बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

विधायक चुफाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के फोन नहीं उठाने से भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो सिर्फ ट्रांसफर ही होगा कहकर जनप्रतिनिधि की अवहेलना करते हैं। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विशेषाधिकार हनन के इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष कोमल मेहता, महमिन कन्याल, संजीव जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed