फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mixer Plant Seased in Pankhu

सरकारी भूमि में चल रहे मिक्सिंग प्लांट की मशीन और सामान सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mixer Plant Seased in Pankhu
बेड़ीनाग में सरकारी भूमि में चल रहा मिक्स सोल प्लांट। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग/थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील प्रशासन ने पांखू के गेल्थी गाड़ा में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के लगाया गए मिक्सर प्लांट की मशीन को जब्त कर दिया। प्लांट में मिक्स सोल मशीन और सिलिंडरों सहित रोड़ी-रेता जब्त कर लिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग बेड़ीनाग के एक ठेकेदार ने बिना अनुमति के पांखू थल सड़क में डामरीकरण के लिए मिक्स सोल मशीन लगाकर कार्य शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर बेड़ीनाग/थल तहसील के नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी और उप निरीक्षकों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सरकारी भूमि में मिक्स सोल मशीन का प्लांट लगा मिला।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने इस पर कार्रवाई कर 60 घन मीटर रोड़ी, आठ घनमीटर रेता, एक मिक्स सोल मशीन, छह घरेलू गैस सिलिंडर, एक व्यावसायिक सिलिंडर जब्त किया। गैस सिलिंडर बेड़ीनाग गैस गोदाम में जमा कर दिया गया। इस अभियान में राजस्व उपनिरीक्षक संजीव द्विवेदी, राजस्व उप निरीक्षक मनीष भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक संजय रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed