{"_id":"f67ced4e1d1d9f31844560a6e9079055","slug":"missing-teenager-from-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से मिली गुमशुदा किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से मिली गुमशुदा किशोरी
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Mon, 04 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य क्षेत्र से सेना के एक अधिकारी की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को पुलिस की टीम ने छपरा (बिहार)से गिरफ्तार किया है। युवक क्षेत्र में काम कर रही वीरेंद्र कंपनी में मुंशी के तौर पर काम करता है।
कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि गत 11 अप्रैल को 13 वर्ष की यह बालिका घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पता चला कि ठीक उसी दिन से वीरेंद्र कंपनी का मुंशी भी गायब चल रहा था। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम नाबालिग की खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने मुंशी मनजीत सिंह का मोबाइल सर्विलांस में लगाया तो उसकी लोकेशन बिहार के छपरा जिले में मिली। इस सूचना के बाद उपनिरीक्षक महेश कांडपाल और कांस्टेबल गणेश कुमार को छपरा भेजा गया। युवक और बालिका को मुफासिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर गांव से बरामद कर लिया।
सोमवार को बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ धारा 363, 366 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है।