{"_id":"61c0cf7113500b093c777025","slug":"minister-chuphal-appealed-to-vote-in-favour-of-bjp-pithoragarh-news-hld4482757200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में सियासत गरमाई, मंत्री जी ने उपलब्धियां, विपक्ष ने कमियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में सियासत गरमाई, मंत्री जी ने उपलब्धियां, विपक्ष ने कमियां गिनाईं
विज्ञापन
थल में विजय संकल्प यात्रा का स्वागत करते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इस कंपकंपाती ठंड में सियासत गरमाई हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टियां मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सत्ताधारी भाजपा जहां जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को रखकर दोबारा सत्ता की चाभी पाने के लिए लालायित है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सरकार की कमियां गिनाकर जनता को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में हैं। सोमवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बेड़ीनाग और थल पहुंची तो कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अपनी सरकार के कामों को जनता के सामने रखा और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं विण में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने सरकार की कमियां बताते हुए कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : नेटा डिसूजा
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि सरकार की कैबिनेट मंत्री के पति पर महिला उत्पीड़न के आरोप हैं लेकिन वो न्याय दिलाने के बजाए उन्हें ही बचाने में लगी हैं। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की बात की है। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल है। इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि राज्य में यूपी की तर्ज पर ही महिलाओं को टिकट दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
सोमवार को विण में जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होना पड़ेगा। सीमांत जिले की हालात बेहद खराब है। केंद्र में जबसे भाजपा सरकार आई तबसे महिलाओं को अधिक मार पड़ी है। केंद्र सरकार उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटकर वाहवाही लूट रही हैं लेकिन उस सिलिंडर को भराना महिलाओं के लिए मुश्किल हो गया है। महंगाई में महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश
विज्ञापन
महिला प्रभारी परमिंदर कौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार देने की बात कही थी लेकिन केंद्र सरकार ने लोगों को बेरोजगार किया। कांग्रेस ने जितना रोजगार राज्य में सरकार रहते हुए दिया, उसका 10 फीसदी भी भाजपा सरकार नहीं दे पाई। भाजपा ने सिर्फ नाम बदलने की राजनीति की। देश की जनता को गुमराह किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कोरोना में लोगों को रोजगार छीना। बेरोजगार जनता को महंगाई की मार दी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने कहा कि कांग्रेस को पूरे जिले में महिलाओं को एकजुट होकर मजबूत करना होगा। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का जो नारा दिया है, वो महिलाओं और लड़कियों को जगाने के लिए दिया है। महिलाएं जब खुद को समझ जाएंगी तो एक दिन आएगा जब महिलाएं ही देश का नेतृत्व करेंगी।
युवा अंजू पांडेय, अर्चना बराल ने सीमांत की समस्याएं रखीं। संचालन सभासद भावना नगरकोटी ने किया। वहां प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लेतफलांग, पिथौरागढ़ पर्यवेक्षक संयोगिता सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ पदमा बिष्ट, डीडीहाट नंदा बिष्ट, रामनगर आशा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया, लक्ष्मी गोस्वामी, कांग्रेस नेत्री शकुंतला दताल, निर्मला भट्ट, रेवती जोशी, त्रिलोक महर, प्रदीप पाल, महेंद्र लुंठी, भुवन पांडे, ऋषेंद्र महर, मनोज ओझा समेत कई शामिल रहे।
पारंपरिक तरीके से किया स्वागत
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा को कांग्रेस नेत्रियों ने पारंपरिक पिछोड़ा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर धारचूला की महिलाओं ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। संवाद
भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा के जरिए बेड़ीनाग और थल में दिखाई ताकत
बेड़ीनाग/थल। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के बेड़ीनाग पहुंचने पर जीआईसी मैदान में भव्य स्वागत किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच कैबिनेट मंत्री पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सरकार उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार विकास के पथ पर है।
बेड़ीनाग जीआईसी मैदान में हुई सभा में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि जो विकास डबल इंजन की सरकार में हुआ है अब से पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट विकासखंड में विभिन्न पेयजल योजनाओं को स्वीकृति मिली है। बेड़ीनाग पौसा पोस्ताला पेयजल योजना, चौकोड़ी बरड़ गाड़, भैरंग बेलपट्टी पेयजल योजना बन रही है। गांव-गांव तक सड़क बन रही है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवीनगर से जीआईसी मैदान तक बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम में विधायक मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, चुनाव संयोजक पुष्कर काला, सह चुनाव प्रभारी गणेश ठकुराठी, पूर्व दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, धीरज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, गंगोलीहाट की ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, दर्पण कुमार, केदार जोशी आदि थे।
70 साल में नहीं हुआ कोई विकास कार्य : सांसद
बेड़ीनाग/थल। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि 70 साल के शासन काल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त में गैस कनेक्शन, राशन देकर गरीब लोगों को राहत पहुंचाई है। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए मुक्त में कोरोना का टीका लगाया गया। साथ ही सरकार सैनिकों का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में भाजपा 60 पार करेगी। उन्होंने कहा कि टनकपुर से बागेश्वर, रामनगर से चौखुटिया तक रेल की लाइन बिछाई जाएगी। संवाद
थल में ढोल नगाड़ों से यात्रा का स्वागत
थल( पिथौरागढ़)। विजय संकल्प यात्रा के थल पहुंचने पर भाजपा नेता दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर केदार दत्त जोशी, तेन सिंह चुफाल, चिंतामणि जोशी, सीमा बिष्ट, गरिमा जोशी, हंसा बिष्ट आदि थे। संवाद

पिथौरागढ़ विण में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद पदाधिकारी। संवाद न्यूज ए?- फोटो : PITHORAGARH