फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Milk Day Competition in Pithauragarh

विश्व दुग्ध दिवस पर चित्रों से संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Milk Day Competition in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में विश्व दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार के साथ विजेता बच्चे। संवाद न्यू - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आंचल डेरी ने बुधवार को विश्व दुग्ध दिवस मनाया, जिसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से संदेश देकर दूध का महत्व के बताया।
विज्ञापन

दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता से जुड़ने और दुग्ध व्यवसाय को अपनी आजीविका बना गांवों में ही स्वरोजगार की अपील की। दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने विद्यार्थियों को दुग्ध दिवस का उद्देश्य और दूध का महत्व बताया। मां नैनावती पब्लिक स्कूल नैनी-सैनी में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसके सब जूनियर वर्ग में तनिष्क बिष्ट प्रथम, ओम बोरा द्वितीय, प्रिंस ठाकुर तृतीय, जूनियर वर्ग में गौरांशी बम प्रथम, जयश भट्ट द्वितीय, चेतन महर तृतीय, सीनियर वर्ग में श्वेता टम्टा प्रथम, अमृता बिष्ट द्वितीय, कविता गुरुंग तृतीय रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दुग्ध संघ ने बच्चों को आंचल फ्लेवर्ड दूध पिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कला कोरंगा, डॉ. सचिन कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, अखिलेश चंद्र, चारु चंद्र जोशी, भास्कर भट्ट, हरीश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन

कविता पाठ में सुनील, संगीता, नमिता अव्वल
चंपावत। दुग्ध संघ परिसर में बुधवार को विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में कविता पाठ, पेंटिंग, दूध की मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में सुनील, संगीता, नमिता चौड़ाकोटी पहले तीन स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में संजना भंडारी ने पहला, रितु गोस्वामी ने दूसरा, विक्की पांडेय ने तीसरा स्थान पाया। दूध की मूंछ में रितिका जोशी, अनीता, सूरज पहले तीन स्थानों पर रहे। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में मनोज बोहरा ने संचालन किया। कार्यक्रम में दुग्ध संघ प्रबंधक अरुण टम्टा, विवेकानंद विद्या मंदिर के उपप्रधानाचार्य सुरेश चौड़ाकोटी, पूर्व अध्यक्ष देवी दत्त जोशी, एमएस पाटनी, जावेद खान, एसएस बोहरा, कृष्णानंद, विमला बोहरा, दीपा चौड़ाकोटी, गिरीश, पंकज, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed