फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Migration in Himalayan Village

गर्मी के बढ़ने के साथ माइग्रेशन शुरू, आसान नहीं होगी माइग्रेशन राह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Migration in Himalayan Village
मैदानी क्षेत्रों से चरावाहे अपने मवेशियों के साथ अपने मूल गांवों को लौटने लगे हैं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों से उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए प्रवास शुरू हो गया है। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ओरजाने की राह आसान नहीं होगी क्योंकि आपदा में धारचूला और मुनस्यारी के कई पैदल रास्ते और पुल ध्वस्त हैं। रास्तों और पुलों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इससे प्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही चरवाहे अपने मवेशियों के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ओर जाने लगे हैं।
विज्ञापन

बरसात में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों को जाने वाले अधिकतर पैदल रास्ते, पुल ध्वस्त हो गए थे। इन ध्वस्त पैदल रास्तों को नहीं सुधारा जा सका है। इस कारण आईटीबीपी भी अभी सिर्फ बुगडियार चौकी तक ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मुनस्यारी के तल्ला जोहार से मल्ला जोहार के लिए भी प्रवास का सिलसिला शुरू हो गया है। कहीं-कहीं पर रास्ते बर्फ से ढके हैं। इसलिए अभी सिर्फ स्थानीय लोग ही खुद बर्फ हटाकर जा रहे हैं जबकि अप्रैल से बड़ी संख्या में प्रवास होगा। इधर धारचूला के दारमा और व्यास वैली में लोगों ने प्रवास शुरू कर दिया है।

चरवाहे भी मवेशियों को लेकर मूल गांवों को लौटने लगे हैं। रास्तों को शीघ्र ठीक नहीं किया गया तो दिक्कतें हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से पैदल रास्तों और पुलों को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed