{"_id":"68ebd82607cb321b8a0cad24","slug":"middle-aged-man-injured-in-bear-attack-in-munsiyari-referred-to-higher-centre-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-133662-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी में भालू के हमले में अधेड़ घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी में भालू के हमले में अधेड़ घायल, हायर सेंटर रेफर
Sun, 12 Oct 2025 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड के देरुखा गांव में दिनदहाड़े भालू ने एक अधेड़ पर हमला कर दिया। घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
देरुखा गांव निवासी 51 वर्षीय पुष्कर राम रविवार सुबह 11 बजे घर से विकासखंड मुख्यालय के लिए निकले थे। कुछ ही दूरी पर भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने अपने पंजों से उन पर कई वार किए, जिससे उनके सिर, चेहरे और हाथ-पैरों पर गहरे घाव हो गए। पुष्कर ने हौसला दिखाते हुए भालू के साथ संघर्ष किया। करीब तीन मिनट तक चले संघर्ष के बाद पुष्कर की जीत हुई और भालू जंगल की तरफ भाग गया।
लहूलुहान घायल ने भालू के घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें मुनस्यारी सीएचसी लाए। डॉ. नलिनी और डॉ. शशांक मिश्रा ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि भालू के हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना से डरे-सहमे स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से वन्यजीवों के हमलों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के साथ ही घायल को मुआवजा देने की मांग की है।