फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Message of Akhand Bharat from a height of 10 thousand feet

110 हजार फुट की ऊंचाई से अखंड भारत का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Message of Akhand Bharat from a height of 10 thousand feet
धारचूला के गुंजी में शपथ दिलाते केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/पिथौरागढ़। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुंजी के मनेला में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 तिरंगों के साथ राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसमें सेना, एसएसबी, आईटीबीपी के जवानों सहित प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि सरदार पटेल ने एकता का संदेश देते हुए देश की अनेक रियासतों को एकजुट कर देश को बंटवारे से बचाया। उन्होंने जवानों से भी बातचीत कर हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फ में रहकर जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने शिवोत्सव और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर ओम पर्वत के लिए रवाना किया। इसी बीच आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट में उत्तराखंड पुलिस ने ग्राम सभा कुटी को हराया। पिथौरागढ़ में सीओ एके मनराल ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां सांसद अजय टम्टा, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

एनवाईके ने चलाया सफाई अभियान
पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न प्रखंडों की पालिका में 7000 किलो कचरा एकत्र कर निस्तारित किया। पूरे अभियान में 400 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं के लिए 7.5 किमी साइकिल रैली और रन4 यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। रविवार को लंदन फोर्ट में गोष्ठी का आयोजन कर प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत ने एनवाई के कार्यों की सराहना की। वहां जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा, केएमवीएन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, अजय ओली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने अस्पताल में फल किए वितरित
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, प्रदेश महासचिव प्रभारी चंपावत करन सिंह और नगर अध्यक्ष शिवम पंत के नेतृत्व में महिला अस्पताल में फल बांटे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को याद किया गया। पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां आनंद धामी, पारस सिंह, संजय, प्रिंस, जितेंद्र शाह, कमलेश कसन्याल आदि थे। गंगोलीहाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ने पूर्व सैनिक रतन राम, कैलाश उप्रेती, गोपाल सिंह, चंद्र सिंह और मोतीमा देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में किशोर कुमार, नारायण बोहरा, नीरज रावल, प्रमोद कुमार, महेंद्र कुमार, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed