फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meri Life Mera Clean City program organized in memory of martyr

Pithoragarh News: शहीद की स्मृति में हुआ मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम

Mon, 20 May 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Meri Life Mera Clean City program organized in memory of martyr
बेड़ीनाग ​स्थित जीआईसी में मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम की जानकारी देते एसएसबी के जवान।
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। शहीद डिप्टी कमांडेंट चारू चंद्र पाठक की स्मृति में 11 वीं वाहनी एसएसबी डीडीहाट की ओर से राजकीय इंटर काॅलेज बेड़ीनाग में मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। विकास खंड के उप्राड़ा पुरानाथल निवासी डिप्टी कमांडेंट पाठक 27 अप्रैल 2004 को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से किए गए ग्रेनेड हमले में शहीद हो गए थे। एसएसबी डीडीहाट की ओर से उनके सम्मान में प्रतिवर्ष बलिदान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर वाहनी के डिप्टी कमांडेंट जयप्रकाश कुमार ने कहा कि चारू चंद्र पाठक देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। उनका बलिदान हमें राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर का उद्देश्य अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रखना है। इस मौके पर वाहिनी के उप निरीक्षक दीपक लोखंडे, देवेंद्र सिन्हा, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, जीवन धानिक, जीवन पाठक, विनोद पाठक, मोहन पाठक समेत एसएसबी जवान और शहीद के परिजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed