फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting of Bjp in Munsyari

आपसी मतभेद छोड़ पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Bjp in Munsyari
मूनाकोट में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/मूनाकोट (पिथौरागढ़)। भाजपा मंडल कार्यसमितियों की बैठकों में संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

हीरा देवी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुनस्यारी में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राणा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई।
इसमें मंडल प्रभारी हरीश धामी और मुख्य वक्ता महेंद्र बुदियाल ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद छोड़कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा।
इस मौके पर दीपा पांगती, गोवर्धन बृजवाल, गोकर्ण मर्तोलिया, प्रयाग पालीवाल, मनोहर दरियाल, बसंती जोशी, लवराज रावत, दीपक देवली आदि रहे।
वहीं मूनाकोट मंडल कार्यसमिति की बैठक में सरकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आवाहन किया गया। मूनाकोट ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में मंडल प्रभारी राजेंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं और ब्लॉक समितियों से बूथ स्तर पर चर्चा की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद ने महिला पदाधिकारियों की भूमिका अहम बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगत चंद और नैन सिंह को सम्मानित किया गया। बैठक में भाजपा जिला मंत्री दिवाकर जोशी, भाजयुमो अध्यक्ष शेखर भट्ट, मुन्नी धामी, गेहराज पांडे, जीवन कापड़ी, धनी राम, चंपा कापड़ी, तरुण चंद आदि रहे।
बूथ स्तर पर तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : काला
टनकपुर (चंपावत)। कुंवर जंग बहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिले के प्रभारी पुष्कर काला समेत जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने किया। भाजपा नेता पुष्कर काला ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है।

मिशन 2022 की सफलता के लिए बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा। मंडल अध्यक्ष पूरन महरा ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में मंडल प्रभारी नवीन भट्ट, महामंत्री मुकेश जोशी, मोहन सिंह, सभासद कपिल उप्रेती, रोहिताश अग्रवाल, हरीश हैसियत, नारायण महर, महिला मोर्चा नेत्री विद्या जुकरिया, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बचन सिंह अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed