फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting for ramleela in kumaon

Pithoragarh News: महिला रामलीला के लिए नौ सितंबर से होगा पात्रों का चयन

Tue, 05 Sep 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Meeting for ramleela in kumaon
अस्कोट में रामलीला की तालीम को लेकर बैठक करते लोग। संवाद
पिथौरागढ़। स्वरांजलि नृत्य वाटिका में आयोजित बैठक में महिला रामलीला के आयोजन पर चर्चा की गई। उमा पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि नौ और 10 सितंबर को वाटिका में पात्रों के चयन के लिए महिला और बच्चों का ऑडीशन लिया जाएगा। बताया कि नौ सितंबर को शाम पांच बजे से जबकि 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से पात्रों का चयन किया जाएगा। बैठक में प्रशिक्षक संजय भट्ट, संदीप पांडेय, जगदीश डसीला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर जाख गांव में रामलीला की तालीम 20 सितंबर से और रामलीला का आयोजन 27 अक्तूबर से होगा। रामलीला कमेटी की बैठक में आय-व्यय और पात्रों के लिए नए वस्त्र क्रय करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रशिक्षक राजेंद्र भट्ट, कमेटी अध्यक्ष मोहन गिरी, उपाध्यक्ष डीएन भट्ट, महामंत्री योगेश भट्ट, पंकज भट्ट, गणेश गिरी, प्रकाश भट्ट, वक्ता मैनेजर वासुदेव भट्ट, दिनेश भट्ट, संजय भट्ट, कैलाश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन


गुदमी से आज से शुरू होगी तालीम

बनबसा (चंपावत)। श्री रामलीला कमेटी गुदमी के कलाकारों का अभ्यास (तालीम) मंगलवार से शुरू होगी।


रामलीला मंचन के लिए गढ़ीगोठ रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सुरेश उप्रेती अध्यक्ष, किशन गुरुंग उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह रावत सचिव, सूरज पंत उपसचिव, केसर सिंह खोलिया कोषाध्यक्ष, प्रेमबल्लभ भट्ट उपकोषाध्यक्ष, चंचल सिंह गोवाड़ी प्रबंधक, नरेंद्र सिंह गोवाड़ी उपप्रबंधक बने। हरीश बिष्ट, योगेंद्र गोवाड़ी, अशोक कुमार, अमित कुमार सुरक्षा प्रबंधन करेंगे। दीपक प्रकाश चंद, हेम जोशी, दिनेश चंद, भूपेंद्र चंद ऑडिटर होंगे। हिमांशु पांडे, अर्पित सोलंकी, पीयूष पांडे, चंदन सिंह स्टोर प्रबंधन देखेंगे। हिमांशु पांडे और ललित कलौनी तालीम प्रभारी होंगे। सागर भट्ट, शेखर जोशी, दीपक रजवार, विपिन लोहिया, सुंदर सिंह सामंत, गजेंद्र चंद, दौलत सिंह सामंत, राजेंद्र सिंह शाह, हेम जोशी आदि संरक्षक बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्कोट में सात सितंबर से शुरू होगी तालीम

अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में सात सितंबर से रामलीला की तालीम शुरू होगी। रामलीला के आयोजन के लिए कार्यकारिणी गठित की गई। इसके लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इनमें होशियार पाल अध्यक्ष, गोविंद रावत, सुशील पाल उपाध्यक्ष, जयदेव रावत सचिव, वर्षा पाल, मनोज उपाध्याय उपसचिव, हरीश पाल कोषाध्यक्ष बने। उमेश पुजारी, गोविंद रावत, आन सिंह पाल तालीम मैनेजर, गोविंद भंडारी वक्ता मैनेजर रहेंगे। भीम सिंह भंडारी, विक्रम पाल, बीरजंग पाल, खड़क सिंह भंडारी, ललित पाल, गणेश भट्ट, दिनेश जोशी, दिनेश पाल, खगेंद्र जोशी, बृजमोहन ओझा को संरक्षक बनाया गया। तनुज पाल, मनोज लुंठी, गोविंद पाल, महेंद्र जेठी, बिजेंद्र भंडारी, गणेश उपाध्याय, जयबहादुर बिष्ट सक्रिय सदस्य बनाए गए। देव राम हारमोनियम वादक और पिंटू तबला वादक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed