फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting For Covid control in Pithauragarh

नगर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर रोकना होगा कोरोना संक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Meeting For Covid control in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने और व्यवस्थाओं के संबंध में मंगलवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। हम सभी को गांव से शहर तक विशेष अभियान चलाकर इसे रोकना होगा।
विज्ञापन

मंत्री चुफाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले सैंपलिंग को बढ़ाना होगा। जिस भी गांव से लोगों के बीमार होने की सूचना मिलती है, उस गांव में यथाशीध्र मेडिकल टीम भेजकर सभी व्यक्तियों के सैंपल लिए जाय और प्रत्येक बीमार व्यक्ति को दवा दिलाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर एएनएम और आशा कार्यकर्ता को पर्याप्त मात्रा में दवा और मेडिकल किट भी दिलाई जाए। मंत्री चुफाल ने कहा कि राशि की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। विधायक निधि के माध्यम से भी राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पेयजल मंत्री ने सीएमओ से कहा कि हर कोरोना संक्रमित के पूरे गांव में कोरोना जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक हरीश धामी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने भी सुझाव दिए। डीएम आनंद स्वरूप ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में एसपी सुखबीर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
बाहरी जिलों में संबद्ध डॉक्टरों को बुलाया जाए
पिथौरागढ़। समीक्षा के दौरान मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि आयुष एवं होम्योपैथी विभाग में जिले में तैनात जो चिकित्सक बाहरी जिलों में संबद्ध हैं उन्हें तत्काल जिले में वापस बुलाने के लिए शासन को पत्र लिखा जाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी वह इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता करेंगे।

जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था एवं उसकी हल्द्वानी में रीफिलिंग में हो रही देरी की समस्या के संबंध में मंत्री ने कहा कि वह इस मामले में शासन स्तर पर वार्ता कर पिथौरागढ़ जिले के लिए प्राथमिकता के तहत अलग से एक फर्म सिलिंडर रीफिलिंग के लिए तय किया जाएगा। पेयजल मंत्री ने कहा कि जनता को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी को मिलजुल कर आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed