{"_id":"652cc0add177a7f4020638a9","slug":"meeting-for-board-exam-in-nachani-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5793-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हंगामे के बाद सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हंगामे के बाद सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने पर बनी सहमति
Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
नाचनी जीआईसी में बैठक करते पीटीए, एसएमसी, अभिभावक और अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी नाचनी में पीटीए और एसएमसी की बैठक में सीबीएसई और यूके बोर्ड के विकल्प पर अभिभावक आमने-सामने आ गए। काफी हंगामे के बाद विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम पर सहमति बन गई।
अटल उत्कृष्ट जीआईसी नाचनी में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने पर परीक्षा परिणाम गिर गया। इसलिए 12 अक्तूबर को हुई बैठक में अभिभावकों ने सीबीएसई के बजाय यूके बाेर्ड लागू करने की मांग की थी। उस दिन अधिकतर अभिभावक प्रधानमंत्री की रैली में पिथौरागढ़ गए थे। वहां से लौटे अभिभावकों की मांग पर रविवार को दोबारा बैठक हुई।
इसमें प्रधानाचार्य जीआर आर्य ने उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश बताए। लंबी बहस के बाद सीबीएसई पर सहमति बनी। नारायण विश्वकर्मा ने संचालन किया। बैठक में पीटीए अध्यक्ष पान सिंह कार्की, एसएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह, बीईओ आशा राम, गंगा सिंह, संजय कोश्यारी, ज्योति देवी, कमला देवी, प्रेम नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
खाली पदों को भरने के लिए निकाला जुलूस
नाचनी। बैठक के दौरान शिक्षकों के पद भी भरने की मांग की गई। बैठक के बाद अभिभावकों ने इसके लिए जुलूस भी निकाला। बताया कि सात विषयों में शिक्षकों के पद खाली होने से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों ने एक माह के भीतर पद न भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।