फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting by minister Bishan Singh Chufal

पेयजल मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Meeting by minister Bishan Singh Chufal
पिथौरागढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा करते पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सीएम के भ्रमण से पूर्व लोकार्पण, शिलान्यास समेत सभी विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को हुई बैठक में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में कार्य होना है और राशि की जरूरत है, उनके प्रस्ताव शासन में जल्दी भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में जिस भी क्षेत्र में जो कार्य और परियोजनाओं की जरूरत है जिसकी क्षेत्रवासियों को अत्यधिक आवश्यकता है, उनकी भी सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान उनके संज्ञान में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पेयजल मंत्री ने विधायक चंद्रा पंत, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत और डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान कराए जाने वाले विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास कार्यों के साथ ही जिले के विकास के लिए कराई जाने वाली विभिन्न जनोपयोगी परियोजनाओं, कार्यों की घोषणाओं आदि संभावित कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस मौके पर एसपी सुखबीर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम फिंचा राम चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed