फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Medical camp imposed in Vanraji village

वनराजि गांव में लगाया चिकित्सा शिविर

Wed, 06 Jun 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Wed, 06 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Medical camp imposed in Vanraji village
डीडीहाट में आयोजित शिविर में वनराशि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 वनराजि गांव कूटाचौरानी में बच्चों के बुखार से पीड़ित होने की शिकायत पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूटा, मदनपुरी और बसौरा गांव में चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 32 बच्चों समेत 70 लोगों के जांच कर दवा बांटी गई। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे और ग्रामीणों पर बदलते मौसम का असर पड़ा है। उन्होंने ग्रामीणों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।  

बता दें कि बीती सोमवार को वनराजि ग्रामीणों ने डीडीहाट पहुंच उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को गांव में बच्चों के बीमार होने की सूचना देते हुए चिकित्सा शिविर लगाने का अनुरोध किया था। उप जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को जानकारी देते हुए शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट की टीम 13 किमी पैदल चलकर वनराजि गांव कूटा, मदनपुरी व इससे लगे गांव बसौरा पहुंची। चौरानी के ग्रामीण अपने बीमार बच्चों को लेकर कूटा कैंप पहुंचे। यहां 30 बच्चों समेत कुल 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। डॉ. बलवंत महरा और डॉ. जाहिन ने बताया कि अधिकांश बच्चों में उल्टी-दस्त, खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन की शिकायत पाई गई। वनराजि काफी संकोची स्वभाव के होते हैं।
विज्ञापन


जब टीम गांव में पहुंची और उन्होंने बच्चों को दिखाने के लिए कहा तो कई लोगों ने पहले इसमें आनाकानी की। टीम को उन्हें समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में गांव के ही कुछ समझदार लोगों के कहने पर उन्होंने अपने बीमार बच्चों को चिकित्सकों को दिखाया। डॉ. महरा ने ग्रामीणों को बासी भोजन नहीं करने तथा बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट वसंत पांडेय, योगेश आर्या, जगत सिंह, देवकी देवी, मोहनी देवी, करन सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed