{"_id":"5ad8cdb04f1c1b3b0a8b5642","slug":"max-crashed-eight-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट के बैड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त मैक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल से बलुवाकोट जा रही एक मैक्स ब्रेक फेल होने से बैड़ा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन सवार आठ यात्री घायल हुए हैं। दो गंभीर घायल यात्रियों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बलुवाकोट की ओर जा रही मैक्स संख्या यूके 05 टीए 1648 बैड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे पहले ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई मैक्स ने सड़क पर तीन पलटियां खाई। हालांकि वाहन खाई की ओर गिरने से बच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसओ आसिफ खान, एसआई संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए धारचूला के केदार सिंह और बंगापानी के उत्तम गिरी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि जौरासी निवासी दंपति बलदेव कुमार, नीतू और सवा साल की घायल बेटी अक्षिता, मजेड़ा चर्मा निवासी लक्ष्मण राम, दुर्गा देवी, अंजलि को डीडीहाट सीएचसी भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में चालक कुंदन राम को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन