{"_id":"6939b4e7d096d7af28025206","slug":"maverick-thunders-won-the-cricket-trophy-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-135745-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मैवरिक थंडर्स ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मैवरिक थंडर्स ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Wed, 10 Dec 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विजेता टीम के कप्तान को ट्राॅफी भेंट करते अतिथि। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ । स्व. पुष्कर चंद रजवार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मैवरिक थंडर्स ने बलिदान इलेवन को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
एलएसएम परिसर के खेल मैदान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर बलिदान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मैवरिक थंडर्स के खिलाड़ियों ने 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन बनाए। अंपायर पारस मुंडेला, प्रशांत भैंसोड़ा रहे। प्रतियोगिता में 16 टीम ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम के कप्तान विवेक भट्ट को 21,000 रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। उप विजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, बंधन बैंक के कलस्टर हेड निर्मल सुयाल, प्रबंधक नीरज बोरा, आयोजक बॉबी चंद, नरेश भंडारी, रोहित सामंत, भवान बिष्ट, राजेश जीना समेत दर्शक मौजूद रहे।