{"_id":"5b19678f4f1c1b64068b4ff0","slug":"mavani-dwani-defeated-the-sickle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवानी दवानी ने दरांती को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवानी दवानी ने दरांती को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में फुटबाल टीम के साथ मुख्य अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोहार क्लब की ओर से आयोजित 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2018 में बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग में नार्थ हिमालयन मवानी दवानी और दरांती के बीच लीग मैच हुआ, इसमें 3-0 से मवानी दवानी की टीम विजयी रही। मवानी की ओर से कवींद्र ने दो, दीपांशु ने एक गोल किया।
विज्ञापन
दूसरा मैच जेएसएस लखनऊ और दीपू फ्रेंड्स फुटबॉल क्लब घोरपट्टा के बीच हुआ, इसमें जेएसएस की टीम 3-0 से विजयी रही। जेएसएस से मिलन राई ने दो, बृजेश ने एक गोल किया। जोहारी ब्वॉयज और आरसीएफ के बीच हुए मैच में जोहारी ब्वॉयज ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अंडर-14 में बिल्जू इलेवन तल्ला दुम्मर और दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ब्वॉयज के बीच हुआ, इसमें बिल्जू इलेवन की टीम 3-0 से विजयी रही। पहला गोल विवेक ठगुन्ना, दूसरा विनोद धामी, तीसरा गोल आदित्य मर्तोलिया ने किया। दूसरा मैच एफसी पिथौरागढ़ और सर्वोदय पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, इसमें एफसी 6-0 से विजयी रही। आलोक ने दो, लक्ष्मण ने दो, लवराज ने एक और विनीत ने एक गोल किया। तीसरा मैच विद्या मंदिर और जीआईसी मुनस्यारी के बीच हुआ, इसमें विद्यामंदिर की टीम 4-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
गोल करने वाले खिलाड़ियों में योगेश ने दो, लोकेश ने एक नवीन ने एक गोल किए। बालिका वर्ग लीग मैच में मुनस्यारी पब्लिक स्कूल और जीआईसी मुनस्यारी के बीच मैच बराबरी पर छूटा। मुख्य अतिथि एसटी-एससी आयोग के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल थे। रेफरी महेंद्र रावत, सीपी जोशी, पुष्कर लस्पाल, सतीश कुलश्रेय थे।