{"_id":"609ec0948ebc3e2993561548","slug":"marcket-open-mid-corona-curfew-pithoragarh-news-hld424370441","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जरूरत का सामान लेने बाजार पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जरूरत का सामान लेने बाजार पहुंचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में शुक्रवार को बाजारों में लोग जरूरत का सामाने लेने पहुंचे। लोगों ने कोविड नियमों का पूरा पालन किया। बाजारों में वाहनों की आवाजाही अधिक रही।
तीन दिन बाद शुक्रवार को खुली किराने की दुकानों से लोगों ने घरों के लिए जरूरी सामान खरीदा। दुकानों में लोग दूरी का पालन करते दिखे। लिंक रोड, टकाना, केएमओ स्टेशन, पुराना बाजार, सिमलगैर बाजार, गांधी चौक, घंटाकरण, जीआईसी, सिल्थाम, रई, विण क्षेत्र में लोगों ने घरों के लिए पर्याप्त मात्रा में खरीदारी की। इस दौरान सड़कों पर वाहनों का काफी दबाव रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग निजी वाहन लेकर सामान लेने पहुंचे। लोगों ने कोविड नियमों का पूरा पालन किया।
धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, मुनस्यारी, थल में लोगों ने नियमों का पूरा पालन किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
स्पष्ट आदेश नहीं मिलने से व्यापारी रहे परेशान
पिथौरागढ़। कोविड कर्फ्यू को प्रशासन की ओर से स्पष्ट आदेश न मिलने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कई सब्जी विक्रेताओं के चालान काटे। इससे व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था।
नौ मई को मुख्य सचिव और डीएम के आदेश में 14 मई को राशन की दुकानें सात से 12 बजे तक खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे ही बाजार को पहले की तरह बंद करने का एनाउंस कराया। बाद में कुछ व्यापारियों ने सीओ कोतवाल और डीएम कार्यालय को इस बारे में बताया। इसके बाद बाजार फिर से खुला गया।
रोज सब्जी बेचकर घर चलाने वालों को हुई दिक्कत
पिथौरागढ़। रोज बेचकर गुजर बसर करने वाले कई सब्जी विक्रेताओं का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया एसपी कार्यालय से मिले आदेश के अनुसार कार्रवाई की गई है, जबकि गंगोलीहाट में सब्जी की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुली रहीं।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से किसी भी बंद की सूचना एक दिन पहले एनाउंस कराने की मांग की है। व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन ने कहा कि शासन-प्रशासन को दुकानें खोलने के आदेश समय पर उपलब्ध कराने चाहिए। लेटलतीफी के कारण आम लोगों और व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।