फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many schools were closed sub Shicshadikari

उप शिक्षाधिकारी को बंद मिले कई स्कूल

Thu, 27 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Many schools were closed sub Shicshadikari
बंद मिले स्कूल - फोटो : अमर उजाला

उप शिक्षाधिकारी के दौरे में बुधवार को कनालीछीना विकासखंड के कई स्कूल बंद मिले। उप शिक्षाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


कनालीछीना के उप शिक्षाधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 26 अक्तूबर को दोपहर 1.45 बजे वह प्राथमिक विद्यालय गोवर्सा का निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूल बंद था। दोपहर 2.10 बजे प्राथमिक विद्यालय धामीगांव बंद मिला। 2.40 बजे प्राथमिक स्कूल आणाचौरा बंद मिला। उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे जब वह अपने कार्यालय सहायक के साथ स्कूलों के निरीक्षण के लिए जा रहे थे तो कनालीछीना में टोली, ख्वांकोट के शिक्षक मिले, संभवत: वो भी स्कूल बंद कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


उप शिक्षाधिकारी ने कहा कि इन हालात में सरकारी स्कूलों में कौन अपने बच्चों को पढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की हालत को देखते हुए लग रहा था कि क्षेत्र के सारे स्कूल बंद हो गए थे। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षक जिला मुख्यालय से अप-डाउन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल किस समय बंद किए गए थे, यह जांच में पता चलेगा। उप शिक्षाधिकारी ने कहा कि इस लापरवाही के लिए संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed