फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Weather Heavy rains in Pithoragarh china Border road closed due to landslides

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में भारी बारिश से आफत, भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, उफान पर नदियां

Tue, 11 Jul 2023 11:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Jul 2023 11:36 AM IST
सार

लिपुलेख-तवाघाट सड़क पर शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे किलोमीटर नौ में भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते सड़क पर आवागमन ठप है। बीआरओ के कर्मी सड़क से मलबा हटाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rains in Pithoragarh china Border road closed due to landslides
उफान पर काली नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। पिथौरागढ़ में बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली सड़क भारी भूस्खलन से एक बार फिर बंद हो गई है। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के मंगलवार तक खुलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


लिपुलेख-तवाघाट सड़क पर शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे किलोमीटर नौ में भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते सड़क पर आवागमन ठप है। बीआरओ के कर्मी सड़क से मलबा हटाने में जुटे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, मसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-आदिचौरा-हनेरा, देवविसौना-खेतारकन्याल-गराली, जौलजीबी-मदकोट-कौलीकन्याल, हाट-लधड़ा, नाचनी-बांसबगड़, देवलथल-कनालीछीना, तवाघाट-ठानीधार और भागीचौरा-शक्तिपुर सड़कें बंद चल रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: गंगोत्री-यमुनोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ मार्ग पर एक की मौत, बारिश का रेड अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों के बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह थल-मुनस्यारी रोड चुपकोट के पास और घाट-पिथौरागढ़ सड़क चुपकोट के पास सुबह मलबा गिरने से बंद रही। हालांकि कुछ देर बाद दोनों सड़कों पर आवागमन सुचारु हो गया था।

बर्बियाकोट गांव में पहाड़ी से गिरे बोल्डर
क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बाद ब्लॉक के बर्तियाकोट गांव में शनिवार शाम 7:30 बजे पहाड़ी से तीन बड़े बोल्डर गिर गए। बोल्डर गांव से 50 मीटर पहले ही पहाड़ी में अटक गए। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस गांव में 35 परिवार रहते हैं। प्रधान जाखपंत राजेश्वरी रावत ने बताया कि पहाड़ी से हर साल बोल्डर गिर रहे हैं। पिछले साल भी बरसात के दौरान तीन बोल्डर गांव को छूते हुए निकल गए थे। उन्होंने शासन-प्रशासन से पहाड़ी का उपचार करने की मांग की है। बोल्डर गिरने की सूचना क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed