फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many organizations took to the streets in Pithoragarh regarding UGC

UGC: पिथौरागढ़ में सड़क पर उतरे कई संगठन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sat, 31 Jan 2026 01:10 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 31 Jan 2026 01:10 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में यूजीसी बिल के विरोध में विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Many organizations took to the streets in Pithoragarh regarding UGC
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठन के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ में विभिन्न संगठनों ने यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने इसके बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए इस बिल को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यूजीसी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का हथियार है, इसका गलत तरीके से उपयोग होगा।

विज्ञापन

अखिल भारतीय समानता मंच के बैनर तले विभिन्न संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि देश में संविधान की मूल भावना से हटकर जातिगत आरक्षण जैसे सामाजिक विभेदकारी कानूनों को अस्तित्व में लाया गया है इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। यूजीसी बिल भी इसी का हिस्सा है। सामान्य वर्ग के छात्रों के विनाश के लिए यह बिल लाया गया है। इस कानून की आड़ में सामान्य वर्ग के छात्रों को झूठे आरोपों में फंसाकर इनका भविष्य बर्बाद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


लोगों ने डीएम आशीष भटगांई के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस कानून को समाप्त करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा ऐसा नहीं हुआ पूरे देश में आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में समानता मंच के अध्यक्ष किशन सिंह भाटिया, सचिव अनिल चंद, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण जोशी सहित कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed