फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many of the worst forest fire in Bedhinag

बेड़ीनाग के कई जंगलों में भीषण आग

Sun, 24 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/नाचनी Updated Sun, 24 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Many of the worst forest fire in Bedhinag
जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

तहसील क्षेत्र के कई जंगलों में भीषण आग लगी है। रविवार को चौकोड़ी, जयनगर, हजेती के जंगलों में फिर से आग धधक गई। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन रोज नए जंगल में आग लगने से कर्मचारियों के सामने चुनौती खड़ी हो रही है। आग से पूरा वातावरण धुएं से घिर गया है। आग से छोटे पौधों का काफी नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि पिछले सप्ताह वन विभाग ने सड़क के किनारे फैले पिरूल को हटाने का काम किया था, लेकिन दूसरे दिन ही फिर से पिरूल के ढेर लग गए। आग का सबसे बड़ा खतरा आबादी की ओर फैलने का हो रहा है। लोगों के घास के लुट्टे, जलाऊ लकड़ी आग की भेंट चढ़ रही है।

विज्ञापन


नाचनी क्षेत्र में जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया है। शनिवार रात कापा, बारातोली, रसियाबगड़, बारातोली, बोरागांव के जंगलों में लगी आग से करीब 30 हेक्टेयर जंगल जल गया। ग्राम प्रधान चंद्रकला दानू, सरपंच तुलसी देवी, उपप्रधान अनीता देवी के नेतृत्व में रात ही में महिलाओं ने आग बुझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि आग लगाने वालों को चिन्हित करें और उनकी जानकारी दें। महिलाओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की कि आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए जाएं। नाचनी क्षेत्र के मूर्ति, नापड़, हुपली, सूपाधार, राया, बजेता, बिर्थी, चामी, लेग, नौलड़ा, बल्याऊं, ओड़ीसिरतोली, च्यूरखेत के जंगलों में आग लगी है। इन जंगलों की आग बुझाने के लिए अब तक वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


बैतड़ी में 60 फीसदी जंगल आग की चपेट में
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में अब तक 60 फीसदी जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। बैतड़ी के वनाधिकारी केदार बराल ने बताया कि आग से सामुदायिक, राष्ट्रीय और निजी वनों को नुकसान पहुंचा है। बैतड़ी जिले में 39 हजार हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़े हैं। नेपाल में वन विभाग आग की घटनाओं के प्रति काफी सजग रहता है। वहां पर भी जंगल में आग लगाने पर दंड का प्रावधान रखा गया है। इसके बावजूद जंगलों में आग की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed