फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mansarovar forest will also be built in the corridor complex

वाहिनी परिसर में भी मानसरोवर वन बनेगा

Mon, 12 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Mon, 12 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Mansarovar forest will also be built in the corridor complex
आईटीबीपी के अधिकारियों को पौधे देती कुंवर दामोदर की बेटी प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के गुंजी पड़ाव की तरह ही मानसरोवर वन अब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सातवीं वाहिनी मुख्यालय में भी तैयार होगा। 2007 में आईटीबीपी ने गुंजी में मानसरोवर वन की स्थापना की थी। इसमें अब तक 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्य से अब सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी में भी मानसरोवर वन तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि वृक्षमित्र स्व. कुंवर दामोदर राठौर की याद में वाहिनी के खाली स्थान पर मानसरोवर वन की स्थापना की जाएगी। यात्रा के पहले दल के सदस्य 13 जून को इस मानसरोवर वन में पौधों का रोपण कर इस वन की शुरुआत करेंगे। इसके लिए वृक्षमित्र कुंवर दामोदर राठौर की बेटी प्रियंका ने अपने पिता द्वारा संरक्षित नर्सरी से एक हजार पौधे आईटीबीपी को उपलब्ध करा दिए हैं। पहले चरण में दो सौ पौधे वाहिनी को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्री अब इस बार से गुंजी के साथ-साथ आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय में भी पौधरोपण करेंगे। इन दोनों वनों की देखरेख आईटीबीपी करेगी। उधर, कैलाश यात्रा से लौटते समय यात्री पिथौरागढ़ के पर्यटक आवासगृह में भी पौधरोपण करेंगे। इसका संयोजन पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed