{"_id":"603a9d7c8ebc3e15042a2500","slug":"mallikarjun-cricket-in-askot-pithoragarh-news-hld416417877","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने जीता खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन क्रिकेट टूर्नामेंटमें विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मान?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में चल रही मल्लिकार्जुन क्रिकेट प्रतियोगिता मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने गदाली को सात विकेट से हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आयोजक मंडल को पांच हजार रुपये की नकद सहयोग राशि के साथ खेल मैदान के विस्तारीकरण का आश्वासन दिया।
आईटीआई खेल मैदान में हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गदाली ने निर्धारित 15 ओवरों में तीन विकेट पर 191 रन जुटाए। गदाली की ओर से जीवन मेहता ने सर्वाधिक 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 12वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस टीम की ओर से योगेश कन्याल ने 145 रन जुटाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी और उप विजेता टीम को दस हजार रुपये देकर सम्मानित किया। योगेश कन्याल को मैन ऑफ द मैच और देवेश पाल को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
बल्लेबाज शनि लुंठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और गौरव खत्री को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच में अंपायर महेंद्र जेठी, कपिल कुमार, स्कोरर पवन कुमार, उद्घोषकगोविंद भंडारी और राजनारायण धामी थे।
आयोजक मंडल के मनोज लुंठी ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ठ अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, दिनेश जोशी, मनोज लुंठी, चंद्र मोहन पाल, ललित लुंठी, प्रकाश पाल, अनूप लुंठी, ललित पाल, यशवंत सोराड़ी, तारा बिष्ट, देवेंद्र बसेड़ा, कैलाश पंत, नारायण कुंवर मौजूद रहे।