फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Male skeleton found in Dummar of Munsyari

Uttarakhand News: बदबू से खुला राज...दुम्मर में खाई से मिला नर कंकाल, 72 घंटे में होगी शिनाख्त; सनसनी

Tue, 14 Jul 2026 04:02 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 14 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

मुनस्यारी विकासखंड के दुम्मर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने से घटना का पता चला। पुलिस ने कंकाल को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है।

विज्ञापन
Male skeleton found in Dummar of Munsyari
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के दुम्मर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने से घटना का पता चला। पुलिस ने कंकाल को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को विकासखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर दुम्मर में सड़क से नीचे खाई से दुर्गंध फैलने पर प्रधान पंकज बृजवाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूरे दिन पुलिस ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया लेकिन दुर्गंध फैलने के कारणों का पता नहीं चल सका। दूसरे दिन मंगलवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया तो खाई में एक मानव कंकाल नजर आया।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने बताया कि कंकाल पुरुष का है। करीब तीन महीने पहले संबंधित की मौत होने की आशंका है। ऐसे में शव पूरी तरह सड़-गल चुका है और सिर्फ कंकाल शेष है। सीओ केएस रावत ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र में किसी की भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। ऐसे में कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल कंकाल को सीएचसी की मोर्चरी में रखा गया है। इसके बाद पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कर सैंपल डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed