फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Male contenders upset due to Pithoragarh Municipal Corporation mayor seat being reserved for a woman

Pithoragarh News: दावेदार का छलक उठा दर्द, कहा- महिला के लिए आरक्षित क्या हुई सीट...हम तो बेरोजगार हो गए

Wed, 18 Dec 2024 02:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

पिथौरागढ़ नगर निगम मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित होने से पुरुष दावेदार काफी परेशान हैं। भाजपा से मेयर पद के एक प्रबल दावेदार ने तो अपनी व्यथा बयां कर दो टूक कहा कि हम तो बेरोजगार हो गए।

विज्ञापन
Male contenders upset due to Pithoragarh Municipal Corporation mayor seat being reserved for a woman
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द मौसम में निकाय चुनावों की आहट से सीमांत जिले में राजनीतिक तपिश तेज हो गई है। पहली बार बनी पिथौरागढ़ नगर निगम मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित होने से पुरुष दावेदार काफी परेशान हैं। भाजपा से मेयर पद के एक प्रबल दावेदार ने तो अपनी व्यथा बयां कर दो टूक कहा कि हम तो बेरोजगार हो गए।

विज्ञापन

पहली बार नगर निगम बने पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के दावेदारों को मेयर सीट के सामान्य होने की उम्मीद थी लेकिन सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में दावेदारी करने के लिए लंबे समय से गुणा- भाग कर रहे कार्यकर्ताओं को झटका लगा है। हालांकि, मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित होने से कोई भी पुरुष दावेदार खुलकर विरोध नहीं कर रहा है लेकिन उनकी बातों में पीड़ा झलक रही है। आरक्षण को लेकर वार्डों से भी अभी तक किसी तरह की कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन

भाजपा से 10 महिला दावेदार
नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा से 10 महिलाओं ने दावेदारी की है। धारचूला नगरपालिका से पांच, डीडीहाट से छह, बेड़ीनाग से पांच, गंगोलीहाट से छह और मुनस्यारी नगर पंचायत से चार लोगों ने दावेदारी पेश की है। पार्टी के पर्यवेक्षक 20 और 21 दिसंबर को यहां पहुंचकर रायशुमारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

20 को होगी रायशुमारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार 20 दिसंबर को पार्टी प्रत्याशी के लिए पिथौरागढ़ में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढिया, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी यहां निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, मंडलों के पदाधिकारियों आदि से रायशुमारी करेंगे। इसी दिन दर्जाधारी बलराज पासी, पीसीसी सदस्य सतीश पांडे और जिला पंचायत बागेश्वर की प्रशासक बसंती देवी मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट नगरपालिका में रायशुमारी करेंगे। 21 दिसंबर को बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में रायशुमारी की जाएगी।

 

चंपावत: सामान्य सीट होती तो बढ़ सकती थी दावेदारों की फौज
नगर पालिका सीट चंपावत सामान्य होने पर दावेदारों की फौज बढ़ने की पूरी संभावना थी। पालिकाध्यक्ष की सीट महिला होने से कांग्रेस और भाजपा के लिए थोड़ी राहत की बात है।

पिछले निकाय चुनाव में हार की टीस लेकर फिर से जीत का सपना देख रहे दोनों दलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए इस बार भी पालिकाध्यक्ष की कुर्सी सपना ही रह गई है। कांग्रेस, भाजपा में जो लोग पहले दावेदारी ठोक रहे थे वे अब नई रणनीति बनाने में जुटे हैं। अपने सहयोगियों और करीबियों से रायशुमारी कर रहे हैं। पत्नियों को आगे करें या फिर किसी मजबूत महिला दावेदार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी लाइन में चलें, इस पर मंथन कर रहे हैं। कई तो पत्नियों को लड़ाने का मन बना चुके हैं। पार्टी में विरोध होने के चलते कुछ लोग पत्नियों के लिए टिकट मांगें या न मांगे इसे लेकर असमंजस में हैं।

चंपावत में भाजपा से ये हैं दौड़ में
भाजपा से पालिकाध्यक्ष के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में इस वक्त गंगा खाती, मणिप्रभा तिवारी, प्रेमा पांडे, कविता तिवारी, ममता वर्मा, तनुजा पुनेठा हैं। चंपावत पालिकाध्यक्ष सीट के लिए सोशल मीडिया पर भी वार चल रहा है। इसे लेकर तरह-तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

 

चंपावत पालिका में पुरुष मतदाता निभाएंगे अहम भूमिका
जिला मुख्यालय में चंपावत पालिका सीट पर पुरुष मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। पालिका के नौ वार्डों में 7,394 मतदाता हैं। इसमें 3,823 पुरुष हैं और 3,571 महिलाएं। छतार, तल्ली मादली, मल्ली मादली, कनलगांव, गोरलचौड़, जूप, नागनाथ, बालेश्वर और भैरवां वार्ड में पुरुष मतदाता अधिक हैं।

 

 

टनकपुर: अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होने से कहीं आसा, कहीं निराशा
नगर पालिका परिषद टनकपुर में अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होने के बाद सामान्य दावेदार निराश हो गए हैं। उन्हें उम्मीद थी कि सीट सामान्य होगी।

पालिका सूत्रों के अनुसार दो फरवरी को अंतिम प्रकाशन के समय कुल 14,739 मतदाताओं में से महिला मतदाता 7,087 और पुरुष मतदाता 7,652 थे।इसके बाद कुछ मतदाताओं की संख्या बढ़ी होगी। सत्ताधारी दल हो या विपक्ष या निर्दलीय कई दावेदार अध्यक्ष पद पर ताल ठोकने की तैयारी कर रहे थे। कुछ को तो अब भी सीट के समान्य होने की उम्मीद है।

भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
भाजपा ने चंपावत जिले में तीन पर्यवेक्षक बनाए हैं। प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने आदेश जारी कर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा और निवर्तमान मेयर रुद्रपुर रामपाल को पर्यवेक्षक बनाया है। 

भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के गठन पर की चर्चा
एनेक्सी भवन में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और नगर पालिका चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें चुनाव के लिए हर घर टोलियों बनाने, घर- घर प्रचार संपर्क अभियान चलाने, युवा संपर्क, महिला संपर्क अभियान और अन्य विभिन्न प्रशासनिक कार्यवाही के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के गठन के लिए नामों पर सुझाव मांगे गए। बैठक में चुनाव प्रबंध समिति के लिए नामों की घोषणा करने की बात कही गई। बैठक में गिरीश कुंवर, नगर अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश पांडेय, गोविंद वर्मा, भूपाल मेहता, राजू गड़कोटी, सुभाष बगौली, सीएस बगौली, दीपक नाथ, सतीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed