{"_id":"5ff5f0c48ebc3e30ce23172b","slug":"make-pithoragarh-the-center-of-written-examination-of-excise-enforcement-soldier-pithoragarh-news-hld41013850","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी ,प्रवर्तन सिपाही की लिखित परीक्षा का केंद्र पिथौरागढ़ नहीं बनाने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी ,प्रवर्तन सिपाही की लिखित परीक्षा का केंद्र पिथौरागढ़ नहीं बनाने पर आक्रोश
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आबकारी, प्रवर्तन सिपाही की लिखित परीक्षा का केंद्र पिथौरागढ़ में नहीं बनाने पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार और लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर लोक सेवा आयोग और सरकार के खिलाफ नारे लगाकर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार और लोक सेवा आयोग बेरोजगार युवाओं का शोषण कर रही है। आबकारी और प्रवर्तन सिपाही की लिखित परीक्षा का केंद्र जिले से 220 किमी दूर हल्द्वानी बनाया गया है। कोरोना काल में इतनी दूर परीक्षा केंद्र बनाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले कई युवा ऐसे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में कैसे इतनी दूर परीक्षा में शामिल होने जाएंगे।
उन्होंने परीक्षा का केंद्र पिथौरागढ़ नहीं बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, बसंत जोशी, कमलेश कसन्याल, शिवम पंत, रजत विश्वकर्मा, पारस सिंह, राजेश शर्मा, ललित प्रसाद, पंकज कुमार, विजय सौन, नितिश कुमार, प्रकाश सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।