फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   mahila aspataal mein hue 125 altraasaund

महिला अस्पताल में 125 अल्ट्रासाउंड हुए

Wed, 08 May 2019 10:18 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 08 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
mahila aspataal mein hue 125 altraasaund
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं को करीब तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। बारहमासी सड़क पर जाम में फंसने के चलते लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आने वाले रेडियोलॉजिस्ट के देरी से पहुंचने के कारण महिलाओं को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। अलबत्ता उनके आने के बाद सभी महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, बरम आदि जगहों से पहुंचीं महिलाओं को करीब तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। बाद में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया के अस्पताल पहुुंचने के बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हुए। पर्ची लगाने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। डॉ. रखौलिया ने बताया कि 125 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। ललित साह, गोदावरी, हेमलता बिष्ट ने अल्ट्रासाउंड कराने में महिलाओं की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed