{"_id":"911c1c763846ce6504e89aeb04121732","slug":"maheshani-mother-rock-festival-team-of-haryana-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोरा मैं हरियाणवी दा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोरा मैं हरियाणवी दा...
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Sun, 06 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां महेशानी विकास महोत्सव की पांचवीं शाम हरियाणा के दल ने ‘छोरा मैं हरियाणवी दा’, ‘देश की खातिर जान दे दूंगा’ ने मंच में धमाल मचा दिया। मथुरा का दल कहां पीछे रहने वाला था, दल के ‘मोरा चितचोर का तो नैना सरकार कटीली कटार’ गीत ने अपनी चमक बिखेरी।
विज्ञापन
एमकेबीएस के विद्यार्थियों ने ‘ढलकियो-ढलकिरयो जोबन मेरो’ डांस की प्रस्तुति से अपनी छाप छोड़ी। सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, जीआईसी के विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फायर ब्रिगेड के जगदीश तिलारा ने कुमाऊंनी गीत सुनाया। माजिरकांडा के प्रकाश चंद्र भट्ट ने ‘घुघुति ना बासा’ गीत की धुन छेड़ी तो लोग झूमने लगे। राहुल ने ‘चल बेटा सेल्फी ले ले’ और टेलेंट ऑफ कुमाऊं कैलाश कुमार ने ‘छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना मिलाय के’ से समां बांधा। कमल भट्ट, आशू ने भी गीत पेश किए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि उक्रांद के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मां महेशानी की कृपा से लगातार झूलाघाट में हर साल महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जो सुखद है। महोत्सव को व्यापारिक महत्व के साथ ही लोगों के मिलन का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार को अभी और प्रयास करने होंगे। उन्होंने आयोजन के लिए महोत्सव समिति का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि यूकेडी के डीडीहाट जिलाध्यक्ष जोध सिंह बोरा, चांद सिंह धामी, लवदेव भट्ट, गणेश भट्ट, जगदीश जोशी, अतुल डिक्टिया, योगी भट्ट, रोहित भट्ट मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष विप्लव भट्ट और पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन