फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahesh Pant became the District President of the District Red Cross Society

महेश पंत बने जिला रेडक्रास सोसाइटी के जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Pant became the District President of the District Red Cross Society
पिथौरागढ़ में रेडक्रास समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुए। इसमें महेश पंत को जिलाध्यक्ष चुना गया। इंद्र लुंठी उपाध्यक्ष, भगवान बिष्ट सचिव और नवराज भैसोड़ा कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न करने के लिए उपजिलाधिकारी नंदन कुमार को चुनाव अधिकारी और तहसीलदार पंकज चंदोला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच के बाद रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों की ओर से महेश चंद्र पंत, कुंदन टोलिया, भगवान, इंद्र लुंठी, राजेंद्र धामी, नवराज भैंसोड़ा, आनंद धामी, सरोज जोशी, कृपाल वल्दिया, हिमांशु ठकुराठी को सदस्य मनोनीत किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद डीएम ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कसनियाल ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी
पिथौरागढ़। आजीवन सदस्य सुरेश कसनियाल ने चुनावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य बनाने के लिए अलग रसीद बुक छपाई गई है। उस रसीद बुक से जो सदस्य बनाए गए हैं वे रेडक्रॉस सोसाइटी के अधिकृत सदस्य नहीं हैं। उन्होंने रेडक्रास सोसाइटी के निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर चुनाव पर रोक लगाने की मांग उठाई। कहा कि इस मामले में वह न्यायालय जाने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed