{"_id":"571cf51c4f1c1b97388b4809","slug":"mahendra-pratap-vii-corps-became-the-new-fighter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र प्रताप बने सातवीं वाहिनी के नए सेनानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र प्रताप बने सातवीं वाहिनी के नए सेनानी
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप
- फोटो : अमर उजाला
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सातवीं वाहिनी मिर्थी के नए सेनानी महेंद्र प्रताप ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह अब तक जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 15वीं वाहिनी में कार्यरत रहे। उनका वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
अब तक यहां सेनानी रहे केदार सिंह रावत का इसी पद पर 12वीं वाहिनी में मातली उत्तरकाशी स्थानांतरण हो गया है। केदार सिंह यहां चार वर्ष तक सेनानी रहे। उन्होंने 2013 में आई आपदा के समय राहत और बचाव का बेहतरीन काम किया था। कैलास मानसरोवर यात्रा के संचालन में भी उन्होंने गहरी रुचि दिखाई और यात्रा को सही ढंग से संचालित करने में मदद की।
विज्ञापन