फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahalakshmi Puja wife burned before

महालक्ष्मी की पूजा से पहले पत्नी को जलाया

Mon, 31 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 31 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mahalakshmi Puja wife burned before
मीना देवी - फोटो : अमर उजाला

दिवाली की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने महालक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी महिला को सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया है। आरोपी पति को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवमंदिर वार्ड में किराए के मकान में रहने वाले आनंद कुमार पुत्र केशु राम निवासी मथरिया, जिला मुरादाबाद (यूपी) रविवार की रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। आनंद कुमार लंबे समय से डीडीहाट के गांधी चौक में फड़ लगाकर गोल गप्पे बेचता है। रविवार की शाम जब वह अपने कमरे में आया तो नशे में धुत देखकर पत्नी मीना देवी (35) उससे नाराज हो गई। उसने कहा कि जल्दी से हाथ पांव धोकर आओ और पूजा करते हैं।
विज्ञापन


इतने में नशे में धुत आनंद ने पत्नी मीना को मारना, पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसने मिट्टी का तेल निकालकर मीना के शरीर में उड़ेल दिया और आग लगा दी। मां को जलते देख छोटा बेटा नितिन पड़ोस में रहने वाले अपने मामा संजय कुमार को बुला लाया। संजय ने बहन को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तब तक करीब 50 फीसदी झुलस चुकी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आनंद कुमार फरार हो गया। थाना प्रभारी गणेश सामंत ने बताया कि आनंद कुमार करीब 20 साल से बिजनेस के सिलसिले में डीडीहाट आता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद आनंद कुमार स्थायी रूप से डीडीहाट में रहने लगा। थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह मुरादाबाद भागने की फिराक में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मीना के भाई संजय कुमार की रिपोर्ट पर आरोपी आनंद के खिलाफ धारा 307, 498 ए, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पान सिंह रावत को सौंपी गई है। उधर, जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मीना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed