{"_id":"5b117d224f1c1b9c6e8b5b97","slug":"mahakali-river-rises-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते महाकाली नदी उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते महाकाली नदी उफान पर
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में बारिश के कारण नदी का रंग हुआ मटमैला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। बारिश के कारण महाकाली नदी का रंग मटमैला हो गया है।
विज्ञापन
दो दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नेपाल के बैतड़ी और दार्चुला में भी भारी बारिश से कई नाले महाकाली नदी में मिलने से नदी उफान पर है। बारिश से महाकाली नदी किनारों को काटते हुए अपने साथ हजारों टन लकड़ी और सिल्ट लेकर आई है। जिससे एक और जहां वन संपदा को नुकसान हो रहा है, वहीं झूलाघाट के दर्जनों घर इस कारण आय का साधन बन रहे हैं। नदी में आई लकड़ी को उतारकर इसका व्यापार कर रहे हैं। क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के चलते नदी किनारे रहने वाले लोग रातभर जाग रहे हैं। मालूम हो कि महाकाली नदी ने 2013 में क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
बारिश से बैतड़ी का महाकाली राजमार्ग बंद
बैतड़ी (नेपाल)। बैतड़ी जिले में बारिश के चलते महाकाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। डिलाशैनी वार्ड संख्या छह के बागांबर के पास सड़क में भारी मलबा आ गया। साथ ही तेज हवा और तूफान के कारण ओदाली और कद्वार में आठ घरों को नुकसान पहुंचा है। वर्षा के कारण 60 हैक्टेएअर भूमि में मलबा भर गया है। मक्का, भट्ट और मौसमी सब्जियां बारिश के चलते नष्ट हो गई है। इसी तरह बन रही पाटन-पंचेश्वर सड़क का मलबे से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते पाटन की कई सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के तमाम हिस्सों में बारिश
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी/अस्कोट/झूलाघाट/गंगोलीहाट। शुक्रवार को सुबह से मौसम खराब रहा। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में बारिश हुई। कुछ स्थानों में ओले गिरे। जिला मुख्यालय में सुबह करीब साढ़े दस बजे 15 मिनट तक बारिश के साथ ही छुटपुट ओलावृष्टि हुई। शाम को छह बजे से आधा घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों में पानी के नाले फूट पड़े। मुनस्यारी में दोपहर एक बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था। नाचनी में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। गंगोलीहाट में शाम को साढ़े छह बजे से तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। झूलाघाट में भी दिनभर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से लोग सहमे हुए हैं।