फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahadev XI won the inaugural match

महादेव इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो,थल (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो,थल (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mahadev XI won the inaugural match
थल में खिलाड़ियों से परिचय करते मुख्य अतिथि। - फोटो : AMAR UJALA
 थल में राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में महावीर इलेवन ने यंग क्लब थल को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।  
विज्ञापन

टॉस जीतकर यंग क्लब थल ने पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। सोनू पानू और मनोहर क्वीरियाल ने सर्वाधिक 21-21 रन बनाए। महादेव इलेवन थल की ओर से प्रवीण ने दो, मदन, त्रिलोक,चंद्रमोहन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में महादेव क्लब थल ने 11 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चंद्रमोहन ने टीम की ओर से सर्वाधिक 40 रन बनाए। प्रवीण ने 10 गेंद में  पांच छक्के की मदद से आकर्षक 33 रन बनाए। यंग क्लब की ओर से डंपी ने 2, दिनेश, नीरज, नरेश ने 1-1 विकेट लिया। दो विकेट और 33 रन बनाने वाले महादेव इलेवन थल के आल राउंडर प्रवीण को मैंन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर कृष्ण गोपाल पंत और सुनील सत्याल, स्कोरर पवन बाफिला थे। आंखों देखा हाल नीरज जोशी ने सुनाया।  
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहकारी भेषज संघ के सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य तेन सिंह चुफाल ने  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता श्रीरामलीला समिति सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में की जा रही है। मंच के अध्यक्ष देवराज सत्याल, व्यवस्थापक दिनेश पाठक, सचिव अर्जुन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, सुनील गोस्वामी, चिंतामणि जोशी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed