फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   LPG crisis in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में रसोईगैस का संकट

Thu, 10 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Thu, 10 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

जिले में रसोईगैस का संकट जारी है। जिला मुख्यालय में टकाना में बृहस्पतिवार रसोई गैस वितरण के समय अफरा-तफरी मच गई। 50 से ज्यादा लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका। वहीं सिलेंडर वितरण में भी धांधली का आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


गैस वितरित करने वाले ठेकेदारों ने उपभोक्ताओं को कह दिया कि सिलेंडर समाप्त हो गए हैं, लेकिन मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को ओवररेट में सिलेंडर बाद में दिए जा रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत गैस एजेंसी के प्रबंधक से भी की।
विज्ञापन



जब गैस प्रबंधक ने कोई कदम नहीं उठाया तो जिला पंचायत सदस्य ने इसकी जानकारी कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल को फोन से दे दी। उधर, खूनी, गैठाना, सुजाई समेत जाजरदेवल से सटे गांवों में एक माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है। सुजाई के पूर्व प्रधान भुवन जोशी ने कहा है कि यदि दो दिन के भीतर गैस की सप्लाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि प्लांट से कम सप्लाई होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है। अब यह बैकलॉग 10 हजार के करीब पहुंच गया है। ग्रामीण अंचलों में स्थिति और खराब है। गंगोलीहाट, थल, मुवानी में लोग लंबे समय से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed