फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lord Sri Krishna took birth for the welfare of devotees: Narrator Kishori

भक्तों के कल्याण के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया : कथा व्यास किशोरी

Mon, 05 Oct 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Sri Krishna took birth for the welfare of devotees: Narrator Kishori
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से नगर के प्रमुख गांधी मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास दिव्यांशी किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाई। भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया।
विज्ञापन

चौथे दिन कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग रहा। कथा के दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथाव्यास दिव्यांशी किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्यों और उनके अवतरण के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी प्रारंभिक बाल लीलाओं का भी वर्णन किया। इस दौरान नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता, संरक्षक हरीश भट्ट, संजय अग्रवाल, ओंकार सिंह, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कल्पना आर्य, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता समेत कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed