फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lord Maheshwar's eulogy in eigha festival

आठूं महोत्सव में भगवान महेश्वर की शोभायात्रा निकाली

Tue, 29 Aug 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lord Maheshwar's eulogy in eigha festival
पिथौरागढ़ में आठूं महोत्सव में चांचरी गायन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आठूं महोत्सव में अष्टमी पर्व पर भगवान महेश्वर की प्रतिमा की स्थापना कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में चल रहे सातूं-आठूं महोत्सव में मंगलवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में तैयार भगवान महेश्वर की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में छात्र, छात्राओं, महिलाओं और युवाओं ने शिरकत की। विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हिलजात्रा का मंचन किया। कई गांवों के दल आठूं महोत्सव में लोक कला का मंचन कर रहे हैं।

खेल, ठुल खेल, हथजोड़ा, ढुस्का, भगनौल आदि की प्रस्तुति दे रहे हैं। महोत्सव स्थल गोविंदी त्यार मैतै को जोगि आ र्योछ, चिमटा चमा चम, आई रेछै गमारा देवी, तिमली के के खायछ ला आदि बोलों से गूंज उठा। महोत्सव संचालन में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, हेमराज बिष्ट, प्रकाश जोशी, गोविंद बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, शिवराज सिंह अधिकारी, दीपक गुप्ता, दीपक नगरकोटी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ मंदिर में चांचरी, ठुल खेल की धूम रही
खड़कोमाड़ू (कनारीपाभें) केदारनाथ महादेव मंदिर में आठूं मेले पर महिला, पुरुषों ने चांचरी, खेल, ठुलखेल, हथजोड़ा, ढुस्का आदि लोक कलाओं की प्रस्तुति दी। मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन पूर्व जिपं उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने किया। महोत्सव समिति ने बोहरा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महोत्सव का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने किया। अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह दिए गए। सुरेश सुरीला, प्रकाश रावत की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला संयोजक गणेश भंडारी, मदन सिंह बिष्ट, सचिव दिनेश सिंह बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, दिगंबर सिंह आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed