{"_id":"6a4fe1d6185e94cc5902aff6","slug":"longed-to-seek-the-mother-goddesss-blessings-since-childhood-receiving-them-infused-me-with-new-energy-actor-rajpal-yadav-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-141514-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से थी मां के दर्शन की चाह, आशीर्वाद पाकर हुआ नई उर्जा का संचार : अभिनेता राजपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से थी मां के दर्शन की चाह, आशीर्वाद पाकर हुआ नई उर्जा का संचार : अभिनेता राजपाल यादव
Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है, बचपन से ही दर्शन को आने का मन करता था क्योंकि गांव में रह रहा आधा परिवार मां के दर्शन को आता रहता है। इस बार मुंबई से कुमाऊं भ्रमण में निकला हूं और आज मां के दर्शन कर मुंबई वापस लौट रहा हूं। आज वाकई मां के दर्शन कर नई ऊर्जा का संचार हो रहा है और मां का आशीर्वाद ले लिया है। मां की कृपा से वेलकम टू जंगल फिल्म धमाल मचा रही है।
यह बात कहते हुए बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव पूरे सनातन अंदाज में आ गए। बोले मेरा गांव ग्राम कुंडरा, तहसील पुवांया, जिला शाहजहांपुर है जो पीलीभीत जिले के पूरनपुर से सटा है। मेरा गांव तो मां के दर्शन को हर वर्ष आता है। उनका आधा परिवार अभी भी गांव में है। उनका बचपन ही गांव में बीता है, गांव का आधा परिवार मां के दर्शन कर चुका है। मां का आशीर्वाद उन पर बना रहता है। वह मुंबई में होने से मां के दर्शन नहीं कर पाए थे। इस बार कुमाऊं भ्रमण में नीम करोली, डोल आश्रम, गोल्ज्यू अल्मोड़ा के बाद जागेश्वर धाम और अभी मां के दर्शन करने आए हैं। यहां कुमाऊं भ्रमण का समापन कर लौट जाएंगे। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया और कहा कि जीवन में पहली बार मां के दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं।
इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां हरीश पांडेय, पंकज पांडेय, शेखर पांडेय समेत अनेक पुजारी मौजूद थे।