फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   London Fort of Pithoragarh will open from today

पिथौरागढ़ में आज से पर्यटकों और आम लोगों के लिए खुलेगा लंदन फोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
London Fort of Pithoragarh will open from today
पिथौरागढ़। मार्च से बंद चल रहा लंदन फोर्ट शुक्रवार से पर्यटकों और आम लोगों के लिए खुलेगा। पिछले 9 माह से लंदन फोर्ट के बंद होने से कुमाऊं मंडल विकास निगम को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

कोरोना के मामले कम होते देख कुमाऊं मंडल विकास निगम ने शुक्रवार से लंदन फोर्ट को खोलने के का निर्णय लिया है। लंदन फोर्ट में सारी व्यवस्थाओं को पहले की तरह ठीक कर लिया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम लंदन फोर्ट में सैर सपाटे को आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग करेगा। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए शपथ पत्र भराए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लंदन फोर्ट में घूमने के लिए काफी तादात में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं। फोर्ट में रेस्टोरेंट और हस्तशिल्प की दुकानें भी हैं। फोर्ट में आने वाले लोगों के लिए केएमवीएन ने 10 रुपये प्रवेेश शुल्क निर्धारित किया है। कोरोना महामारी के चलते पिथौरागढ़ लंदन फोर्ट 22 मार्च से बंद था। जिस कारण कुमाऊं मंडल विकास निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि शुक्रवार से लंदन फोर्ट में क्राफ्ट की सात दुकानों और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए रेस्टोरेंट को भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed