फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Liquor smuggler forced to leave the village

शराब तस्कर गांव छोड़ने को मजबूर

Fri, 08 Mar 2019 10:44 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , नाचनी (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 08 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler forced to leave the village
खेतभराड़ में शराब नष्ट करती महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
खेतभराड़ की जागरूक महिलाओं के अभियान का ही असर है कि शराब तस्करी से जुड़े तत्व अब शराब गांव के गधेरों में छुपाने लगे हैं। महिलाएं उनके इस मंसूबे को भी पूरा नहीं होने दे रही हैं। महिलाओं ने गधेरे में छापा मारकर 10 बोतल अवैध शराब बरामद कर गांव के लोगों के सामने नष्ट की।
विज्ञापन


खेतभराड़ की जागरूक महिलाओं ने पिछले एक महीने से गांव में अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। महिलाएं लगातार अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कस रही हैं। शुक्रवार को महिलाओं को गांव के गधेरे में शराब छिपाने की जानकारी मिली। महिलाओं के समूह ने गधेरे से 10 बोतल अंग्रेजी, देशी शराब बरामद की। गांव के चौराहे में लोगों के सामने उक्त शराब नष्ट की गई।
विज्ञापन


महिलाएं रात में भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही हैं।  महिलाओं का कहना है कि शराब के धंधे को जड़ से उखाड़ कर ही दम लेंगी। ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह मर्तोलिया ने महिलाओं के अभियान की सराहना करते हुए सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं जिम्मेदार महकमे
नाचनी। अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए खेतभराड़ की महिलाएं पुलिस, प्रशासन और आबकारी महकमे से भी सहयोग मांग रही हैं। इस संबंध में महिलाओं ने थाना पुलिस और जिला आबकारी अधिकारी अधिकारी को पत्र भी लिखा है लेकिन अवैध शराब के धंधे पर लगाम कसने के लिए बनाए गए जिम्मेदार महकमे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।


अभियान में ये महिलाएं थीं शामिल
महिला मंगल अध्यक्ष जानकी देवी, कोषाध्यक्ष रीता देवी, रमौती देवी, अमृता बिष्ट, राधा पंवार, भावना, जयंती, खिला, लक्ष्मी, तुलसी, कमला, भारती देवी, धाना देवी, नंदी देवी, हरुली देवी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed