{"_id":"f6a97d0a55efd92555be2f79514717c6","slug":"let-the-new-year-in-pithoragarh-free-wi-fi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में नए साल से लीजिए मुफ्त वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में नए साल से लीजिए मुफ्त वाई-फाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ढुंगखानी, भदेलवाड़ा मोहल्लों में हुई सभाओं में विधायक मयूख महर ने कहा कि एक जनवरी से लोगों को मुफ्त वाई फाई सुविधा मिलने लगेगी। इसे नए साल के तोहफे के रूप में लोगों को प्रदान किया जाएगा। वाई फाई सेवा के लिए विधायक ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि में जितनी भी राशि खर्च की गई है उसका पाई पाई का हिसाब जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
जनता की समस्या को हल करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। विधायक निधि की राशि शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल में खर्च की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने इस मौके पर कहा कि 2012 में जिस बदलाव के नारे के साथ चुनाव लड़ा गया था उसको पूरा करने में विधायक मयूख महर ने पूरा प्रयास किया और आज लोगों को उसका लाभ भी मिल रहा है। श्री पंत ने कहा कि कामों का मूल्यांकन क्षेत्र के लोग खुद करते हैं। पिथौरागढ़ की प्रबुद्ध जनता को मालूम है कि अब एक साथ कितनी योजनाओं में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने विकास को ही अपना पहला ध्येय बनाया है।
विज्ञापन
सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, विधानसभा क्षेत्र संयोजक तिलक जोशी, हनुमान मंदिर के पुजारी प्रकाश चंद्र, वरिष्ठ नागरिक रामदत्त भट्ट, लोकमणि जोशी, पूरन सिंह मेहता, प्रेम चंद, महेश जोशी, प्रकाश वल्दिया ने संबोधित किया। संचालन युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने किया। विधायक ने ढुंगखानी में कालसिन मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन