फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Water Supply in Pithauragarh

पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न हिस्सों में नहीं आया पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Less Water Supply in Pithauragarh
Less Water Supply in Pithauragarh
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भी पानी नहीं आया। इस कारण लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। अधिकतर लोगों ने नौले-धारों या फिर हैंडपंपों से पानी जुटाया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में घाट पंपिंग योजना और आंवलाघाट पंपिंग योजना से पानी से आपूर्ति होती है। चार दिन पूर्व चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से घाट पंपिंग योजना का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके दूसरे दिन ही बिजली की आपूर्ति बाधित होने से आंवलाघाट पंपिंग योजना से भी आपूर्ति ठप हो गई थी। दो प्रमुख पंपिंग योजनाओं में पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद ठूलीगाड़ और महादेव लिफ्ट पेयजल योजना से ही जल संस्थान ने आपूर्ति सुचारु रखी। इस कारण 30 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। जल संस्थान ने बृहस्पतिवार को शुक्रवार से जलापूर्ति सुचारु होने का दावा किया था लेकिन शुक्रवार को भी जीआईसी, सरस्वती विहार सहित कई क्षेत्रों में पानी नहीं आया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोगों ने तमाम जरूरतों के लिए हैंडपंपों से पानी जुटाया। लोगों को पीने के पानी के लिए महादेव धारे की दौड़ लगानी पड़ी। लगातार तीन दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की योजनाएं होने के बाद भी गर्मी शुरू होते ही उन्हें पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर में भी शुरू होने लगी पानी की किल्लत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल लिफ्ट पेयजल योजना के पानी की आपूर्ति बंद होने से डीडीहाट नगर में भी पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जरूरत का पानी नहीं मिला। हालांकि टैंकों के भरे होने से अधिक जल संकट नहीं हुआ लेकिन शनिवार से पेयजल संकट गहराने के आसार पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनमंच रविवार को करेगा बैठक
पिथौरागढ़। शहर में पेयजल किल्लत, जीआईसी सुकौली सड़क में गड्ढे और इंजीनियरिंग कॉलेज को मड़धूरा में संचालित करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक करेगा। जन मंच के संयोजक भगवान रावत ने कहा कि करोड़ों की आंवलाघाट पेयजल योजना, घाट पेयजल योजना सहित अन्य छोटी योजनाओं के बावजूद नगरवासियों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी शुरू होते ही लोग पानी के लिए तरसने लगे हैं। इस मुद्दे पर पूरे क्षेत्र के लोग जीआईसी में बैठक करेंगे। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जीआईसी-सुकौली सड़क का डामर उखड़ने और इंजीनियरिंग कॉलेज को जीआईसी के बजाय मड़धूरा में बने करोड़ों के भवन में संचालित करने की मांग भी उठाई जाएगी।

घाट और आंवलाघाट दोनों योजनाओं में पानी सुचारु रूप से चल रहा है। हो सकता है स्टोरेज कम होने से कुछ क्षेत्रों में पानी की कम आपूर्ति हुई हो। जिन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत है, शीघ्र ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। - सुरेश जोशी, प्रभारी ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed