फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   less water supply in pithauragarh

Pithoragarh News: बिजली की दिक्कत ने बढ़ाई पानी की किल्लत

Wed, 06 Sep 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
less water supply in pithauragarh
पिथौरागढ़। बिजली के फाल्ट के चलते आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना से पानी पंप नहीं हो पाया। इससे जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में लोगों की प्यास बुझाने और अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन 12.50 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष आंवलाघाट, घाट, रई और भैलोत योजना से नौ एमएलडी पानी भी पूरा नहीं मिल रहा है। आंवलाघाट पंपिंग योजना में छह-सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पानी पंप नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ठुलीगाड़ योजना में भी बिजली की किल्लत रही। इसके चलते पीडब्ल्यूडी, बजेटी टैंक से जुड़ी बड़ी आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। विण, रई और जीआईसी क्षेत्र में भी लोग परेशान रहे। अधिशासी अभियंता सुरेश जोशी ने बताया कि बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने से दो दिन पानी की समस्या रही। बृहस्पतिवार से पानी की आपूर्ति में सुधार आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में हैं 8800 संयोजन
पिथौरागढ़। नगर की आबादी एक लाख से अधिक हैं। यहां जल संस्थान के सिर्फ 8800 पेयजल संयोजन ही हैं। कई जगहों पर लोगों ने अपने हैंडपंप लगवा रखे हैं। ग्रेविटी की योजना में पानी कम होने पर लोग इन्हीं हैंडपंप से प्यास बुझाते हैं। कुमौड़ क्षेत्र के खलगड़ा में अभी पेयजल लाइन नहीं पहुंची है।

बेड़ीनाग में 15,000 की आबादी पानी के लिए परेशान
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग में पेयजल संकट गंभीर हो चुका है। करीब 15,000 की आबादी के लिए पीने का पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। तीसरे या चौथे दिन परिवारों को बमुश्किल 100 से 150 लीटर पानी मिल रहा है। अधिक सदस्यों वाले परिवारों में तो उपलब्ध पानी पीने को भी कम पड़ रहा है।
बेड़ीनाग नगर सहित आसपास के गांवों की आबादी 15 हजार से अधिक है। क्षेत्र में प्रतिदिन मानकों के अनुसार दो एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन सिर्फ 0.6 एमएलडी पानी ही मिल रहा है। ऐसी स्थिति में परिवारों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल रहा है। बमुश्किल गुजारा कर रहे लोगों के लिए पालतू जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है।

चार सदस्यों वाले परिवार में एक सदस्य को एक दिन में सिर्फ 12.5 लीटर पानी ही मिल रहा है जबकि मानक के अनुसार एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 60 लीटर पानी की जरूरत होती है। इधर जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला का कहना है कि मांग के अनुसार काफी कम पानी मिलने से समस्या बनी है। पंप में बिजली कटौती होने से यह समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed