{"_id":"64aaef9a3403dccf1c04e8d8","slug":"less-water-supply-in-jagtarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1656-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेयजल के लिए जगतड़ के 60 परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेयजल के लिए जगतड़ के 60 परिवार परेशान
Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम पंचायत जगतड़ में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के मौसम में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि पानी की समस्या लंबे समय से रही है। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत के लोग पिछले चार माह से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर घर नल हर घर जल योजना के तहत नल तो लगा दिए गए लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। पानी के लिए उन्हें करीब एक किमी दूर जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। गांव में अंत्योदय परिवार के लोग रहते हैं। पानी न होने के कारण जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। खेती पशुपालन से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जी उत्पादन के लिए बारिश के पानी का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत जगतड़ में पानी की बड़ी समस्या है। हर बार पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। - मीना देवी।
पूरा दिन पेयजल आपूर्ति करने में गुजर जाता है। सोच समझकर पानी को खर्च करना पड़ता है। न जाने कब जरूरत पड़ जाए। - जसू देवी, ग्रामीण, जगतड़।