{"_id":"64aaf3e9c8fb92fa210d4086","slug":"less-teacher-in-gic-didihat-pithoragarh-news-c-8-1-hld1018-185866-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी : दूसरे विद्यालय जाने की तैयारी में अटल आदर्श स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी : दूसरे विद्यालय जाने की तैयारी में अटल आदर्श स्कूल के बच्चे
Sun, 09 Jul 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट आदर्श इंटर काॅलेज में एक साथ नौ शिक्षकों के स्थानांतरण हो जाने से बच्चे पढ़ाई को लेकर परेशान हैं। कई अभिभावक तो अब इस स्कूल से अपने बच्चों के नाम कटवाकर दूसरे विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की तैयारी कर रहे हैं।
वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हर विकासखंड में दो-दो अटल आदर्श इंटर कॉलेज खोले थे। इन इंटर काॅलेज को सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्रदान की गई थी। कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से करने के लिए शिक्षकों को तैयार किया जाने लगा। एक साल बाद सीबीएसई का परीक्षा परिणाम अटल उत्कृष्ट आदर्श इंटर काॅलेज में निराशाजनक रहा। अब डीडीहाट इंटर काॅलेज के नौ शिक्षकों का शिक्षा विभाग ने एक साथ स्थानांतरण कर दिया है। वहीं जौरासी और नारायणनगर से भी शिक्षकों के तबादले अन्यत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
डीडीहाट से इंटर के पांच प्रवक्ताओं, एलटी के तीन अध्यापकों के तबादले हो गए हैं। उनके स्थान पर अभी तक एक भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इंटर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, राजनीति शास्त्र, संस्कृत और हाईस्कूल में अंग्रेजी, विज्ञान, कला जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के चलते कई अभिभावक अपने बच्चों को अब दूसरे स्कूलों में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट आदर्श इंटर काॅलेज में खाली पदों को शीघ्र भरने के लिए शिक्षा मंत्री से वार्ता की है। जल्द ही पदों का भरा जाएगा। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट।