फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   less staff in pithoragarh school

Pithoragarh News: प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे 201 माध्यमिक विद्यालय

Sun, 08 Oct 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
less staff in pithoragarh school
शंकर राम कोहली, राष्ट्रीय ​शिल्पकार फोरम
पिथौरागढ़। जिले के 201 इंटर कॉलेज और हाईस्कूल प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं। लंबे समय से इन विद्यालयों का जिम्मा वरिष्ठ शिक्षकों को सौंपा गया है, ऐसे में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। जिले में 128 इंटर कॉलेज हैं। इनमें से मात्र 10 में ही स्थायी प्रधानाचार्य तैनात हैं जबकि 118 इंटर कॉलेज प्रभारियों के सहारे हैं। वहीं जिले के 87 हाईस्कूल में से 83 प्रभारी प्रधानाचार्यों के जिम्मे हैं। केवल चार हाईस्कूल में ही स्थायी प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सूचना के अधिकार के तहत राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम के शंकर राम कोहली को यह जानकारी दी। शंकर ने इस अव्यवस्था पर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिले के इंटर कॉलेज और हाईस्कूल पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षक को ही प्रधानाचार्य का दायित्व देकर पठन-पाठन को और प्रभावित करने का काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि विभाग को वरिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति कर प्रधानाचार्य की तैनाती करनी चाहिए। वहीं सीईओ अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की रिक्तियों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed