फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   less staff in base hospital pithoragarh

Pithoragarh News: करोड़ों के बेस में शुरू नहीं हो सकी आईपीडी

Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
less staff in base hospital pithoragarh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लिंठ्यूड़ा में स्थित बेस अस्पताल में सात माह बाद भी आईपीडी का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ओपीडी का काम स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग अधिकारी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश ने फरवरी में सशर्त हस्तांतरण के तहत मेडिकल कॉलेज के संचालन की जिम्मेदारी के साथ ही ब्रिडकुल को ऑपरेशन थियेटर और अवशेष काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे लेकिन सात माह बाद भी आईपीडी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

करीब तिरसठ करोड़ रुपये की लागत से बने बेस अस्पताल के संचालन से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के मिलने की उम्मीद थी लेकिन वहां स्वास्थ्य विभाग से दान में मिले सिर्फ 10 चिकित्सक ओपीडी कर रहे हैं। दवा भी स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करा रहा है। चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से मरीजों की खून जांच होती है। इसकी रिपोर्ट अगले दिन मिलती है। ऐसे में लोग बेस अस्पताल जाने के बजाय जिला अस्पताल जाना बेहतर समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस अस्पताल के लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती का प्रस्ताव वित्तीय विभाग के पास पहुंच गया है। जल्द ही प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। - डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़।


बेस अस्पताल के संचालन को काफी समय हो गया है। सरकार को अब यहां पर जरूरी स्टाफ उपलब्ध कराना चाहिए। बेस बनने से लोगों को उम्मीद थी कि लाभ मिलेगा लेकिन स्टाफ न होने के कारण बेस में ओपीडी भी बहुत कम हो रही हैं। जांच की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में वहां कम मरीज जा रहे हैं। - सुधीर चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन।


बेस अस्पताल का संचालन लोगों के लिए सपना बन गया है। शुरुआत में बेस अस्पताल शुरू करने के लिए काफी मेहनत की गई लेकिन जरूरी स्टाफ और बचे कार्य न होने के कारण बेस का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। सरकार को जरूरी स्टाफ उपलब्ध करा आईपीडी भी होनी चाहिए। - भावना नगरकोटी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस महिला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed