फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Roadways Buses in Pithauragarh

राज्य गठन के बाद गायब हो गई रोडवेज की बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Less Roadways Buses in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में राज्य गठन के बाद रोडवेज की बसों का बेड़ा सिमट गया। जिन रूटों में केवल रोडवेज की बसें संचालित होती थीं उन रूटों में अब केवल टैक्सियों का कब्जा है। लोगों को अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ती है। इसके बावजूद परिवहन निगम ने रोडवेज की बसें संचालित करने के लिए कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

राज्य गठन से पूर्व जिला मुख्यालय से शहरी क्षेत्रों के साथ ही स्थानीय रूटों के लिए भी बसों का संचालन होता था। इनमें नेपाल सीमा से लगा पीपली, पसमा समेत धारचूला के तवाघाट, मुवानी-थल, राईआगर, डीडीहाट, मुनस्यारी, बरम-मदकोट के लिए बसों का संचालन होता था। उस समय जिले में 80 से अधिक बसों का बेड़ा था। राज्य गठन के बाद लगभग सभी रूटों से बसें एक-एककर गायब होती रहीं। अब इनमें से केवल मुनस्यारी और धारचूला से ही सीधी दिल्ली के लिए बस सेवा संचालित है।
विज्ञापन

मुख्यालय से किसी भी आंतरिक रूट में बसों का संचालन नहीं होता है। ऐसे में पूरी तरह से इन रूटों में टैक्सियों का कब्जा है। यात्रियों को टैक्सियों में अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ती है। सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए जो मुफ्त यात्रा की योजना संचालित की है उसके लाभ से भी लोगों को वंचित रहना पड़ता है। जनमंच के संयोजक भगवान सिंह रावत का कहना है कि राज्य बनने के बाद बसों की संख्या में बढ़ोतरी कर सभी प्रमुख रूटों के लिए बसों का संचालन करना चाहिए था लेकिन इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के एआरम राजेंद्र कुमार का कहना है कि किसी क्षेत्र से बस संचालन के लिए मांगपत्र नहीं आया है। यदि मांगपत्र आता है तो बस के संचालन के लिए आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed